सर्विस रोड पर टैंकर के पलटने पर जाम लग गया। राहगीरों ने घायलों को टैंकर से निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगाकर टैंकर को सर्विस रोड से हटवाया। तब कहीं जाकर यातायात सुचारू हो सका।
तेल भरकर ले जाने की ग्रामीण में मची होड़
टैंकर के फ्लाई ओवर से पलटने से सड़क किनारे मिट्टी का तेल भर गया। टैंकर से फैल रहे व गड्ढों में भरे तेल को ले जाने की ग्रामीणों में होड़ लग गई। लोग बर्तन लेकर पहुंच गए तथा तेल भरकर ले जाने लगे। पुलिस के पहुंचने से पहले ही ग्रामीण बर्तनों में तेल भरकर ले गए।
थाना प्रभारी टूंडला राजेश पांडेय का कहना है कि हादसे में चालक व उसके साथी घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार को भेजा गया। टैंकर सर्विस रोड पर पलटने के कारण जाम लग गया था। सुरक्षा की दृष्टि से फायर ब्रिगेड को बुला लिया था। टैंकर को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करा दिया।