फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नवजात का शव रख ग्रामीणों ने पॉवर स्टेशन पर किया हंगामा, बोले-नहीं मिला कनेक्शन; गर्मी से हो गई मौत

Wed, 31 May 2023 03:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में नवजात बच्ची का शव रखकर ग्रामीणों ने बिजली ऑफिस पर हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि अप्लाई करने के सालों बाद भी कनेक्शन नहीं मिला। इसके चलते गर्मी से नवजात की मौत हो गई। 
विज्ञापन
Agra News: नवजात का शव रखकर ग्रामीणों ने बिजली ऑफिस पर किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में जन्म होने के कुछ ही घंटे बाद नवजात की मौत हो गई। इस पर लोग बुधवार को बिजली सब स्टेशन पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि कनेक्शन के लिए अप्लाई किए हुए एक साल से ज्यादा हो गया लेकिन कनेक्शन नहीं मिल सका। इसके चलते गर्मी में जन्मी नवजात की मौत हो गई। बताया कि वह लगातार अधिकारियों के आगे-पीछे चक्कर लगाते रहे लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। 

समय से पहले हो गया प्रसव

मामला जगनेर रोड स्थित मलपुरा थाना व कस्बा स्थित नई आबादी का है। मंगलवार देर रात को नई आबादी निवासी छोटू की पत्नी रोशनी को प्रसव पीड़ा हुई। इसके बाद रोशनी ने एक बच्ची को जन्म दिया। कुछ ही घंटे बाद नवजात बच्ची की मौत हो गई। परिजन ने कहा कि गर्मी के चलते समय से पहले प्रसव हो गया। इससे नवजात बच्ची की मौत हो गई। इस पर स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त हो गया। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- जीजा पर आया महिला का दिल: अवैध संबंधों में बाधक बना पति तो मिलकर मार डाला, बेटे का शव देख

गर्मी से नवजात बच्ची की हो गई मौत 

बस्ती के लोग एकत्र होकर नवजात बच्ची का शव लेकर विद्युत सब स्टेशन पहुंच गए। यहां उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा कर रहे लोगों ने बताया कि बिजली की समस्या उनके लिए बड़ी मुसीबत बनी हुई है। एक साल पहले उन्होंने अप्लाई किया था लेकिन अभी तक कनेक्शन नहीं मिल पाया। गर्मी की वजह से नवजात बच्ची की मौत हो गई। 

बिना बिजली कनेक्शन के हैं आधा सैकड़ा परिवार 

हंगामे की सूचना पर थाना प्रभारी तेजवीर सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक भी हो गई। काफी देर बाद पुलिस के समझाने पर लोग शांत हुए। ग्राम प्रधान चौधरी हिम्मत सिंह ने बताया कि नई आबादी में करीब आधा सैकड़ा परिवार रहते हैं। इनके पास विद्युत कनेक्शन नहीं है। 

यह भी पढ़ेंः- बिखर गए दुल्हन के सपने: दूल्हे का फरमान, बोला- दोस्तों के बीच होगी किरकिरी, कार नहीं तो शादी नहीं;

लोगों को दिया जाना चाहिए कनेक्शन

बताया कि इसको लेकर विभाग में कई बार शिकायत की जा चुकी है। इसके बाद भी स्थानीय लोगों की समस्या का समाधान नहीं हो सका। लोगों को बिजली कनेक्शन मिलने चाहिए। लोकदल नेता कप्तान सिंह भगौर ने कहा कि ग्रामीणों को जल्द से जल्द विद्युत कनेक्शन दिया जाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें