फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सतेंद्र के तूफानी शतक से छह रन से जीती केडी इलेवन

Thu, 22 Oct 2026 02:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सतेंद्र सिंह
विज्ञापन
आगरा। एमएस क्रिकेट ग्राउंड पर बुधवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में सतेंद्र सिंह की शतकीय पारी के दम पर केडी इलेवन ने पीके क्रिकेट अकादमी को 6 रन से हरा दिया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए केडी इलेवन ने 7 विकेट पर 271 रन बनाए। सतेंद्र सिंह ने 76 गेंदों पर 11 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 100 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। वहीं, धनंजय यादव ने 29 गेंदों पर 5 छक्कों की मदद से 48 रन जोड़े। जवाब में 272 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीके क्रिकेट अकादमी की टीम कप्तान धर्मेंद्र गुर्जर नाबाद 98 रन और उदय यादव के 57 रन बनाने के बावजूद 40 ओवर में 9 विकेट पर 265 रन ही बना सकी और मैच 6 रन से हार गई। केडी इलेवन की ओर से ध्रुव तोमर, शिवा जादौन और कुलदीप शर्मा ने 2-2 विकेट झटककर टीम की जीत पक्की की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें