फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में कटरा निवासी एक वृद्ध की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कुरावली रोड पर बुधवार की शाम बाइक की टक्कर लगने से कटरा समान निवासी दो लोग घायल हो गए। जिला अस्पताल में एक वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

थाना किशनी क्षेत्र के कटरा समान निवासी 55 वर्षीय वीरेंद्र कुमार वर्मा मूलरूप से कुरावली के रहने वाले थे। बुधवार को वह साढू़ सुरेंद्र वर्मा के साथ स्कूटी से कुरावली गमी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। शाम को दोनों लौट रहे थे। कुरावली- मैनपुरी मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए, सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को जिला अस्पताल लेकर आई। यहां चिकित्सकों ने वीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें