फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा केंद्रीय कारागार में बंद कश्मीरी कैदियों ने की यह मांग, जेल प्रशासन ने कहा- विचार करेंगे

Sun, 29 Sep 2019 02:50 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
केंद्रीय कारागार आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा केंद्रीय कारागार में बंद कश्मीरी कैदी अंग्रेजी अखबार पढ़ना चाहते हैं। इन कैदियों ने जेल प्रशासन से अंग्रेजी अखबार पढ़ने के लिए देने की मांग की है। बता दें कि केंद्रीय कारागार में करीब 85 कश्मीरी कैदी बंद हैं।
विज्ञापन

 
डीएम एनजी रवि कुमार, एसएसपी बबलू कुमार और जिला जज एके श्रीवास्तव ने शनिवार को जिला व केंद्रीय कारागार का निरीक्षण किया। सबसे पहले जिला जेल गए। उन्होंने एक घंटे तक पाकशाला, पुरुष बैरक सहित जेल परिसर का निरीक्षण किया। 

इसके बाद आला अफसर महिला बंदियों की बैरक में भी गए। यहां पर फर्श काफी खराब था। इस पर डीएम ने कोटा स्टोन लगाने के लिए निर्देशित किया। वहीं केंद्रीय कारागार में भी अधिकारियों ने निरीक्षण किया। बंदियों से बातचीत की। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जहां है दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारत, वहां ऐसे हो गए हालात, लोग अपना घर बेचने को मजबूर
विज्ञापन

इस दौरान केंद्रीय कारागार में बंद कश्मीरी बंदियों ने अंग्रेजी अखबार पढ़ने के लिए देने की मांग की। इस पर जेल प्रशासन का कहना था कि सौ बंदियों में एक अखबार दिया जाता है। कैदियों की मांग पर भी विचार किया जाएगा। 

बता दें कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर से करीब 85 कैदियों को आगरा केंद्रीय कारागार में शिफ्ट किया गया है। सभी कैदियों हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया। ये सभी कैदी पब्लिक सिक्योरिटी एक्ट के तहत बंद हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें