फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जनसुनवाई में कासगंज प्रदेश में अव्वल, आगरा सबसे फिसड्डी, मथुरा की भी स्थिति खराब

Mon, 08 Mar 2021 12:05 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • 75वीं रैंक के साथ सबसे आखिरी पायदान पर रहा आगरा, मथुरा की 64वीं रैंक
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जन शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश में कासगंज अव्वल है। सबसे खराब स्थिति आगरा की है। फरवरी माह में कासगंज को पहली, मैनपुरी को 10वीं, फिरोजाबाद को 44वीं, मथुरा को 64 और आगरा को सबसे आखिरी 75वीं रैंक मिली है।

विज्ञापन


तीन मार्च को प्रदेश के 75 जिलों की जनसुनवाई रैंकिंग जारी की गई। इसमें आगरा का खराब प्रदर्शन जारी रहा। दिसंबर 20 में 75 जिलों में 72वीं रैंक, फिर जनवरी 21 में 73वीं रैंक और अब फरवरी में सबसे खराब 75वीं रैंक मिली है। 

समेकित जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण बिंदुओं पर हर माह शासन स्तर से मूल्यांकन होता है। फरवरी में जनसुनवाई मूल्यांकन रिपोर्ट में कासगंज को 75 जिलों में पहली रैंक मिली है। यहां 60 शिकायतों का निस्तारण हुआ। मुख्यमंत्री संदर्भ से लेकर भौतिक सत्यापन में 140 में कुल 100 अंक प्राप्त हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैनपुरी को प्रदेश में 10वीं रैंक मिली। 160 अंकों में से 99.38 अंक मिले। मंडल का फिरोजाबाद 44वें नंबर पर रहा। फिरोजाबाद को 140 में से 93.57 अंक मिले। यहां 52 शिकायतों का निस्तारण हुआ। एटा को 65 वीं रैक मिली। इसके बाद मथुरा को 75 जिलों में 67वीं रैंक मिली। 160 में से कुल 85 अंक प्राप्त हुए। 

प्रदेश में सबसे अंतिम 75वें पायदान पर इस बार आगरा रहा है। आगरा को 160 में से 72 अंक प्राप्त हुए। यहां सिर्फ 45 मामले निस्तारित हो सके। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि इसकी वजह भौतिक सत्यापन, प्रार्थना पत्रों की मार्किंग के बाद निस्तारण में लापरवाही मानी जा रही है।

जनसुनवाई में फिसड्डी 10 जिले
आगरा   -  75
बस्ती    -  74
बरेली    - 73
बलिया   -  72
लखनऊ  -  71
मिर्जापुर   - 70
अलीगढ़   -  69
मथुरा     -   67
प्रयागराज -   67
ललितपुर  -  64


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें