फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क न पहनने पर विधायकपुत्र और पुलिस के बीच नोकझोंक, भाजपा विधायक ने लगाए आरोप

Sun, 12 Jul 2020 04:23 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज

सार

  • सीओ ने रफा दफा कराया मामला
  • विवाद के बाद पुलिस ने चेकिंग रोकी
विज्ञापन
पुलिस चेकिंग के दौरान पहुंचे कासगंज सदर विधायक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज में रविवार सुबह सोरों गेट पुलिस चौकी पर वाहन चेकिंग के दौरान मास्क को लेकर सदर विधायक पुत्र और पुलिस निरीक्षक के बीच नोकझोंक हो गई। सूचना पर विधायक भी मौके पर पहुंच गए और नाराजगी जाहिर की। क्षेत्राधिकारी शहर ने हस्तक्षेप कर मामला रफा दफा करा दिया। पुलिस ने वाहन चेकिंग रोक दी। इस नोंकझोंक का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी आरके तिवारी के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक रणजीत दुबे सोरों गेट पुलिस चौकी पर टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। लॉकडाउन की सख्ती के कारण यह चेकिंग की जा रही थी।

ये खबर भी पढ़ सकते हैं - दरोगा संग सिपाही पत्नी को घर में पकड़ा, थाने में हुई पंचायत के बाद हुआ ये फैसला
विज्ञापन


दुपहिया और चार पहिया वाहनों को चेक किया जा रहा था। इसी बीच सदर विधायक देवेंद्र राजपूत के पुत्र जसवीर सिंह अपने साथियों के साथ एक कार से इस क्षेत्र से गुजर रहे थे।

कासगंज पुलिस और विधायक पुत्र - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने कार को रोक लिया। पुलिस निरीक्षक रणजीत दुबे ने विधायक पुत्र और उसके साथियों को मास्क लगाने को कहा। पुलिस के मुताबिक वाहन सवार कोई भी मास्क नहीं लगाए थे। इसी बात को लेकर विधायक पुत्र और पुलिस निरीक्षक के बीच नोकझोंक हो गई।

जानकारी मिलने पर सदर विधायक सोरों गेट पुलिस चौकी पहुंच गए और यहां उन्होंने पुलिस पर मनमानी का आरोप लगाते हुए नाराजगी जाहिर की। कहा कि पुलिस चेकिंग के दौरान लोगों को परेशान कर रही है।

सीओ सिटी आरके तिवारी ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए रफा दफा कर दिया। इसके बाद पुलिस ने वाहन चेकिंग रोक दी। पुलिस टीम वहां से चली गई। इस नोकझोंक का वीडियो भी वायरल हो गया है।
विज्ञापन

यह वीडियो हुआ वायरल
वीडियो में विधायक लिखी कार को रोकने के बाद पुलिस निरीक्षक रणजीत दुबे विधायक पुत्र जसवीर के उतरने पर पूछ रहे हैं कि आप विधायक हैं। जिस पर विधायक पुत्र ने कहा कि मैं उनका बेटा हूं। उसके बाद वीडियो में नोंकझोंक शुरू होती दिखाई दे रही है।

पुलिस ने की अभद्रता
मेरे बेटे की गाड़ी रोककर पुलिस ने जानबूझकर अभद्रता की। मैं मौके पर जब पहुंचा तो देखा कि तमाम लोग उस क्षेत्र से बिना मास्क लगाए गुजर रहे थे, लेकिन पुलिस किसी को नहीं टोक रही थी। पुलिस द्वारा वहां मेरे बेटे को परेशान किया जा रहा था। उच्चाधिकारियों से शिकायत करूंगा- देवेंद्र राजपूत, सदर विधायक।

मामला रफा दफा करा दिया है
पुलिस निरीक्षक के मुताबिक विधायक पुत्र और उनके साथी मास्क नहीं लगाए हुए थे। उसके बाद विधायक मौके पर पहुंच गए थे। इस प्रकरण में स्वयं हस्तक्षेप किया और पूरा मामला रफा दफा करा दिया  अब कोई विवाद  नहीं है- आरके तिवारी, सीओ सिटी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें