फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लर्निंग लाइसेंस के कम स्लॉट ने बढ़ाई आवेदकों की मुश्किलें, जानिये कब मिल रही तारीख

Sun, 12 Jul 2020 02:08 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

20 अगस्त के बाद मिल रही तारीख
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश ड्राइविंग लाइसेंस - फोटो : File
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा परिवहन विभाग द्वारा स्लॉट कम करने से अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा। लर्निंग में आवेदकों को 20 अगस्त के बाद की तारीख दी जा रही है। 
विज्ञापन


लॉकडाउन के बाद लर्निंग लाइसेंस का स्लॉट कम करने से आवेदकों के सामने मुश्किल खड़ी हो गई है। पहले जहां आरटीओ में 350 लाइसेंस रोजाना बनाए जा रहे थे, अब इनकी संख्या 60 कर दी गई है। इस कारण आवेदकों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

काम की खबर: स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस के लिए दोबारा करना होगा आवेदन
विज्ञापन


आठ जुलाई को आवेदन करने वालों को टेस्ट के लिए 20 अगस्त तक की तारीखें दी गईं। यही स्थिति स्थायी लाइसेंस में बन रही है। अब एक सौ लाइसेंस ही बनाए जा रहे हैं। आरआई सुधीर कुमार वर्मा ने बताया कि डीएल में वेटिंग बढ़ रही है। स्थायी लाइसेंस में भी टेस्ट के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। 
Trending Videos
विज्ञापन

सवारी नहीं मिली, कट रहा है वेतन
रोडवेज में लोड फैक्टर कम होने यानी खाली बसें चलाने पर संविदा के 140 चालक, परिचालकों के वेतन से दो सौ से पांच सौ रुपये तक की कटौती की गई है। इससे संविदा के चालक, परिचालकों में रोष है। अनलॉक में बसों में सवारी नहीं मिल पा रही हैं।

इस कारण चालक, परिचालक टारगेट पूरा नहीं कर पा रहे हैं। अब विभाग ने वेतन कटौती शुरू कर दी है। इस संबंध में आरएम मनोज पुंडीर का कहना है कि वेतन साफ्टवेयर पर कार्य के मुताबिक बनता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें