पुलिस हिरासत में मौत का मामला
- फोटो : अमर उजाला
...और कहां बिगड़ी थी अरुण की तबीयत
पुलिस टीम ने थाने पर पुलिस कर्मियों से लेकर अरुण के घर जाकर पीड़ित परिवार से कई जानकारी ली। यह पूछा कि क्या हुआ था? अरुण को क्यों पकड़ा था? उसकी तबीयत कहां बिगड़ी थी? उसे तबीयत बिगड़ने के बाद कौन से अस्पताल लेकर गए? कौन-कौन पूछताछ कर रहा था? परिवार से पूछा कि अरुण से आखिरी बार कब मिले थे?
अवधपुरी चौकी पर नहीं लगे हैं कैमरे
परिवार के लोगों ने बताया था कि अरुण से पूछताछ अवधपुरी चौकी पर हुई थी। वहीं पर उनकी पिटाई लगाई। बाद में अरुण को पीटा गया। इस घटना के बाद से चौकी पर सन्नाटा है। चौकी पर कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। चौकी प्रभारी के कक्ष के अलावा एक बैरक है। चौकी के सामने ही एक घर पर कैमरा लगा है। घर पर ताला लगा है। आसपास के लोगों ने बताया कि कैमरा खराब पड़ा है।