कासगंज में गुम हुए मोबाइल मिलने के बाद खुशी मनाते मोबाइल स्वामी
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। लोगों के मोबाइल गुम हो जाने पर पुलिस अब उनकी सूचना दर्ज करके मोबाइल की बरामदगी सुनिश्चित कर रही है। एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने पुलिस के सर्विलांस सैल को यह जिम्मेदारी सौंपी है। इसके लिए एसपी ने एक सैल भी गठित की है। इस सैल ने 23 लोगों के गुम हुए मोबाइल बरामद किए हैं। मोबाइल स्वामियों को यह मोबाइल सौंपे गए हैं।
एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि 23 मोबाइल अलग अलग तिथियों में गुम हुए थे। बरामद हुए मोबाइलों की कीमत करीब 3 लाख रुपये है। सभी 23 लोगों को उनके मोबाइल बरामद करके सौंप दिए गए हैं। एसपी ने बताया कि मोबाइल गुम होने से काफी लोग परेशान थे। अब पुलिस ने गुम हुए मोबाइलों की बरामदगी के लिए एक सैल गठित की है। जिसके माध्यम से मोबाइल की बरामदगी करके लोगों को सौंपे गए है। मोबाइल बरामद होने पर लोग काफी खुश हुए हैं।