फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज: सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली

Tue, 10 Oct 2023 10:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

पुलिस को मुखबिर ने वांछित के  बारे में सूचना दी थी, जिसके बाद आरोपी को पकड़ने के लिए  पुलिस ने घेराबंदी की।
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के अपराध में वांछित आरोपी को मुठभेड़ में  गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 1  तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने बताया कि सोमवार की रात में क्षेत्राधिकारी सहावर राजू निषाद के नेतृत्व में थाना सहावर पुलिस टीम ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी अवनीश पुत्र बिजेन्द्र को बोंदर म्यासुर रोड पर अलाद्दीन तिराहा के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। 
 
थाना सहावर और एसओजी टीम को मुखबिर से आरोपी के बारे में सूचना मिली थी। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए जैसे ही घेराबंदी की तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर कर दिए। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। घायल बदमाश को हिरासत में लेकर इलाज के लिए जिला अस्पताल कासगंज भिजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें