फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोड़ा बग्गी पर सवार होकर आया दलित दूल्हा, गांव में ऐसा था माहौल

Mon, 16 Jul 2018 11:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा के बीच गांव में पहुंची बारात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज के गांव निजामपुर में दलित युवक संजय और शीतल की चर्चित शादी रविवार की सायं बारात चढऩे के साथ शादी की रस्में शुरू हुईं। बैंडबाजों के साथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संजय की बारात निकली।
विज्ञापन


बाराती जमकर नाचे झूमे। करीब एक घंटे से अधिक बारात ने गांव के निर्धारित रूट की विभिन्न गलियों में भ्रमण किया। इसके बाद सायं सवा सात बजे बारात दुल्हन शीतल के घर पहुंची। 

जहां परिवार की परंपराओं के अनुसार घोड़ाबग्घी पर सवार दूल्हा संजय की अगुवानी की गई। उसे टीका लगाया गया और मुंह मीठा कराकर पानी पिलाया। इस दौरान बाराती बैंड वालों को इनाम भी देते नजर आए। 
विज्ञापन

दूल्हे का स्वागत करती महिला - फोटो : अमर उजाला
हाथरस से बारात लेकर आए दूल्हा संजय के चेहरे पर विजयी मुस्कान के भाव नजर आ रहे थे। बिना किसी विघ्न बाधा के बारात गांव पहुंची। बारात चढऩे के बाद वैवाहिक रस्में शुरू हो गईं। दुल्हन की विदाई अगले दिन सोमवार सुबह को होगी। 

गांव में प्रशासन और पुलिस अफसरों ने कड़े सुरक्षा के प्रबंध निर्धारित किए हैं। बारात चढ़ाई के दौरान एडीएम राकेश कुमार, एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी व एसडीएम, सीओ, पीएसी, पुलिस के अलावा महिला पुलिस भी मौजूद रहीं। 

बारात का रूट चार्ट पहले ही प्रशासन ने निर्धारित कर रखा था। इस बारात के रूट पर वर-वधू के परिवारों एवं गांव के लोगों की पहले से सहमति है। बता दें कि संजय और शीतल की शादी कई दिनों से चर्चा में है। 
विज्ञापन

दुल्हन ने जताई ये आशंका

दलित संजय और शीतल की शादी - फोटो : अमर उजाला
अपनी शादी को लेकर शीतल बेहद खुश है। शादी से पहले शीतल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि गांव में पहली बार उसका दूल्हा घोड़ी पर सवार होकर बारात लेकर आएगा, यह उसके लिए खुशी की बात है। शीतल की खुशी में कहीं न कहीं एक डर भी छिपा है।

उसका का कहना है कि बारात चढ़ जाएगी और शादी हो जाएगी। वो विदा होकर ससुराल चली जाएगी, लेकिन उसे आशंका है कि कहीं बाद में गांव के लोग उसके भाई, माता-पिता व अन्य परिवारीजनों को परेशान कर सकते हैं। प्रशासन इस बात पर भी ध्यान दे।

गौरतलब है कि गांव निजामपुर में सवर्णों ने दलित दूल्हे की बारात चढ़ने का विरोध किया था। इस पर संजय ने प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई थी। इस चर्चित शादी में घराती और बाराती दोनों पक्षों से करीब एक हजार लोगों ने हिस्सा लिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें