फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में भाई को पीट-पीटकर मार डाला, सूचना के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस

Mon, 16 Jul 2018 07:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
मृतक के परिजनों से जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद के फरिहा क्षेत्र में जमीन के विवाद में किसान की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। जबकि पुत्र और पोता मारपीट में घायल हो गए। हत्या के बाद आरोपी अपने घरों से फरार हो गए हैं। 
विज्ञापन


घटना के बाद पुलिस की लापरवाही भी सामने आई। सूचना पर थाना पुलिस गांव में नहीं पहुंची। जब पीड़ित परिवार घायल किसान को लेकर थाना फरिहा पहुंचा तो यहां भी पुलिस लापरवाह बनी रही। 

घटना फरिहा के गांव नगला रंजीत की है। यहां रहने वाले 55 वर्षीय किसान छत्रपाल सिंह रविवार को अपने खेत की ओर गए थे। इसी दौरान उसके भाई राजपाल एवं उनके बेटों से भूमि को लेकर विवाद हो गया। 
विज्ञापन

लाठी-डंडों से पीटा

आरोप है कि इस दौरान विपक्षियों ने छत्रपाल को लाठी-डंडों से इतना पीटा कि वो खेत में बेसुध होकर गिर गया। इसी बीच वहां उसका दत्तक पुत्र भानुप्रताप और पौत्र नवीन पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट और जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। 

परिजनों के अनुसार सूचना के बाद भी पुलिस गांव में नहीं पहुंची। इसके बाद पीड़ित भानुप्रताप उसकी पत्नी रेनू और नवीन गंभीर रुप से घायल छत्रपाल को लेकर थाना फरिहा पहुंच गए। यहां भी पुलिस लापरवाह बनी रही। 

पुलिस का कोई सिपाही घायलों के साथ जिला अस्पताल नहीं गया। मजरूरी चिट्ठी देकर भेज दिया। ट्रामा सेंटर पहुंचने पर घायल किसान छत्रपाल सिंह को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में चीख पुकार मच गई। 
विज्ञापन

जमीन विवाद में हत्या

मृतक की पुत्रवधू रेनू देवी ने कहा कि आरोपी पक्ष के लोगों से लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसकी शिकायत डीएम नेहा शर्मा से 20 दिन पूर्व की थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। 

सीओ प्रेम प्रकाश यादव ने बताया कि नगला रंजीत में किसान की हत्या खेत में पशुओं के जाने को लेकर हुए विवाद में हुई है। तहरीर पर अभियोग दर्ज करने के साथ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। उन्होंने जमीन विवाद से इंकार किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें