कासगंज। क्षेत्र के गांव तबालपुर में सोमवार की रात्रि बाजार से सब्जी लेकर लौट रहे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गया। परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
कोतवाली कासगंज अंतर्गत गांव नगला मुंडा निवासी सतीश (28) सोमवार की देर रात्रि बाइक पर सवार होकर नदरई बाजार से सब्जी की खरीदने गया था। जब वह लौट रहा था तभी तबालपुर गांव के पास उसे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर चालक टक्कर मारने के बाद मौके से भाग गया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे गए। परिजन घायल युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया। संवाद