कासगंज। अमांपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से लगभग डेढ़ माह पूर्व युवक एक किशोरी को अगवा कर ले गया था। किशोरी के पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को किशोरी के साथ कासगंज से गिरफ्तार किया। क्षेत्र के एक गांव से 17 अप्रैल को आरोपी ललित किशोरी को अगवा कर ले गया। पिता की तहरीर के आधार पर किशोरी को अगवा करने व पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने किशोरी को बरामद करने के प्रयास शुरू कर दिए। मंगलवार को आरोपी के कासगंज में होने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस को देखकर आरोपी वहां से भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने दौड़कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर अगवा किशाेरी को बरामद कर लिया। कोतवाली प्रभारी हरिभान सिंह राठौर ने बताया कि किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को कासगंज बस स्टैंड के समीप से गिरफ्तार किया है। किशोरी को बरामद कर वन स्टॉप सेंटर भेज दिया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है।