फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गर्भवती की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
फोटो04मृतक महिला प्रियंका का फाइल फोटो।
विज्ञापन
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव नदरई की रहने वाली गर्भवती महिला की रविवार की सुबह तड़के मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने उसके ससुरालीजन पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया। पोस्टमार्टम गृह पर दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव नदरई निवासी प्रियंका (21) पत्नी शिवम की 8 माह की गर्भवती थी। शनिवार-रविवार की रात उसकी तबीयत खराब होने लगी। उसकी हालत बिगड़ने पर ससुरालीजन रात में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ससुरालीजन से पूछताछ की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। पिता गंगासिंह निवासी नगला चिना पटियाली अन्य परिजन के साथ मौके पर पहुंच गए। पोस्टमार्टम गृह पर मायके व ससुरालीजन के बीच पंचनामा में मायके पक्ष के नाम न होने पर नोकझोंक होने लगी। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत किया।
सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि महिला की मौत के मामले में जांच की जा रही है। परिजन की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। सीएमएस डॉ.संजीव सक्सेना ने बताया कि महिला को मृत अवस्था में जिला अस्पताल पर रात में लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें