फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत

विज्ञापन
फोटो16मृतक युवक बंटी का फाइल फोटो।
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के गांव गौसपुर भूपालगढ़ी में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक के छोटे भाई ने भाभी पर विषाक्त पदार्थ खिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस युवक की मौत के मामले में जांच कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव गौसपुर भूपालगढ़ी निवासी बंटी (35) की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई। मृतक के छोटे भाई दीपक ने बताया कि भाई व भाभी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। उसका आरोप है कि शनिवार की शाम करीब 7 बजे भाभी ने भाई को विषाक्त पदार्थ खिला दिया। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। उन्हें निजी चिकित्सक के पास ले गए, हालत में सुधार न होने पर रविवार सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां से डॉक्टर ने बंटी को बाहर रेफर कर दिया। अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में बंटी की मौत हो गई। इसके बाद परिजन उसका शव गांव ले आए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

पुलिस ने गांव में पहुंचकर परिजन व ग्रामीणों से युवक की मौत के बारे में पूछताछ की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि मौत के मामले में जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें