फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैलो मैं आकांक्षा बोल रही हूं...कॉल पूरी होते ही बैंक खाते से उड़ गए 44 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली(कासगंज)। महिला ठग के द्वारा कॉल कर नगर के एक चिकित्सक को ठगी का शिकार कर लिया गया। कॉल क्रेडिट कार्ड अधिकारी बनकर की गई और खाते से 44219 रुपये उड़ा दिए गए। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला चौक निवासी डॉ. शाकिर अली ने 15 दिन पूर्व एसबीआई बैंक का क्रेडिट कार्ड लिया था। उनके मोबाइल फोन पर एक महिला की कॉल आई। महिला ने कहा कि वह आकांक्षा बोल रही है। उसने अपने बारे में बताया कि वह एसबीआई क्रेडिट कार्ड सीनियर अधिकारी हैं।
उसने डॉ. शाकिर से कहा कि उसे उनके क्रेडिट कार्ड का सत्यापन करना है। इसलिए जो जानकारी मांगी जाएं उसे उपलब्ध करा दें। इसके बाद वह महिला के द्वारा मांगी जानकारी देते गए। इसके बाद कॉल कटआफ हो गई। कॉल पूर्ण होने के बाद उनके मोबाइल पर एक मेसेज आया कि उनके खाते से 44219 रुपये कट गए हैं। मेसेज देखकर डॉ. शाकिर के होश उड़ गए। उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी है। उन्होंने पुलिस को शिकायत देते हुए मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें