फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइलें किसी भी स्तर पर दबी न रहें : डीएम

विज्ञापन
दभार ग्रहण करतीं नवागत जिलाधिकारी हर्षिता माथुर। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। जिले की नवागत जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने सोमवार को अपराह्न कलक्ट्रेट परिसर के जिला कोषागार में पहुंच कर पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होने कलक्ट्रेट सभागार में जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर परिचय प्राप्त किया और अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए दिशानिर्देश दिए। सीडीओ तेज प्रताप मिश्र, अपर जिलाधिकारी एके श्रीवास्तव ने उनके पहुंचने पर अगवानी करते हुए स्वागत किया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापरक ढंग से किया जाए। जनसुनवाई के प्रकरणों को निस्तारित न करने की शिकायतें प्राप्त न हों। अधिकारी बैठकों में अवश्य उपस्थित हों। फाइलें किसी भी स्तर पर दबी नहीं रहनी चाहिए। सीडीओ ने नवागत डीएम को जिले चल रहे में विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी और संचालित योजनाओं के बारे में बताया। बैठक के पश्चात उन्होने कलक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण किया। उसके बाद सभी विभागों और अनुभागों के कार्यालयों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों व कर्मचारियों को अभिलेखों के उचित रखरखाव के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें