फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: करणी सेना के कार्यकर्ताओं का पुलिस ने किया ऐसा हाल, बौखला गया ओकेंद्र राणा...पुलिस को दे डाली ये चुनौती

Sat, 17 May 2025 10:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में करणी सेना के कार्यकर्ताओं की पिटाई पर बौखलाया ओकेंद्र राणा ने पुलिस को चुनौती दे डाली। फेसबुक पर लाइव आकर कहा है कि जुल्म करने वाले पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कराया जाएगा। 
 
विज्ञापन
ओकेंद्र राणा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 सपा सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर हमले का आरोपी और क्षत्रिय करणी सेना युवा का अध्यक्ष ओकेंद्र राणा नौफरी में कार्यकर्ताओं की पिटाई से बौखला गया है। उसने फेसबुक लाइव करके कहा कि नौफरी में पुलिस ने हमारे साथियों पर थर्ड डिग्री इस्तेमाल की है। जुल्म करने वाले पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कराएगा।
विज्ञापन


क्षत्रिय करणी सेना युवा का अध्यक्ष ओकेंद्र राणा 14 मई को आगरा के गांव नौफरी में दो कार्यक्रमों में भाग लेने आया था। नौफरी में महाराणा प्रताप के स्वागत बोर्ड का शिलान्यास करना था। इसके अलावा गांव सिकरारा में भी कार्यक्रम था। पहले से अनुमति नहीं होने के कारण पुलिस ने दोनों कार्यक्रमों को रोक दिया।

ये भी पढ़ें -  UP: सुहागरात के बाद दूल्हे का हुआ ऐसा हश्र, देखकर चीख पड़े घरवाले...दुल्हन को लेकर हुआ चौंकाने वाला खुलासा
विज्ञापन




 

नौफरी में कार्यकर्ताओं से पुलिस की भिड़ंत हुई। यहां से राणा पुलिस को चकमा देकर निकल गया था। पुलिस ने करणी सेना के एक दर्जन समर्थकों को जेल भेजा। राणा ने शुक्रवार को फेसबुक लाइव करके पुलिस को चुनौती दी। कहा कि ताजगंज एकता चौकी के प्रशासनिक अधिकारी सपा मानसिकता के हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं पर जुल्म ढाया। क्या किसी महापुरुष के बोर्ड का अनावरण करने के लिए भी अनुमति की जरूरत होती है। कार्यकर्ताओं को बेरहमी से पीटा गया, तोड़फोड़ की गई। हमारी गाड़ियों को सीज किया गया।

ये भी पढ़ें -   UP:  दयालबाग यूनिवर्सिटी का कौन सा कोर्स बेहतर? डिप्लोमा, डिग्री और रिसर्च के लिए हैं ढेरों विकल्प; शुरू हो रहे एडमिशन




 

जेल से छूटकर आए कार्यकर्ताओं ने कहा, पुलिस ने दी थर्ड डिग्री
नौफरी से करणी सेना के 12 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने शांति भंग में जेल भेजा था। जेल से छूटकर आए कार्यकर्ताओं के शरीर पर चोटों के निशान हैं। एक कार्यकर्ता की अंगुली टूट गई है। आरोप है कि पुलिसकर्मियों की बर्बरता से पिटाई की। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने पुलिस पर घरों में तोड़फोड़ का आरोप भी लगाया है।

 
विज्ञापन

चाहर बोले- पुलिस ने लुटेरों की तरह काम किया
 फतेहपुर सीकरी के सांसद व भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने नौफरी में क्षत्रिय युवकों पर बर्बर लाठीचार्ज और घरों में तोड़फोड़ करने पर पुलिस पर सवाल उठाए हैं। युवकों की गिरफ्तारी को अनैतिक बताते हुए कहा कि देश के गौरव महाराणा प्रताप की जयंती पर शोभायात्रा पर रोक लगाना भी अनुचित है। जब किसी वर्ग ने आपत्ति नहीं की तो रोक क्यों लगाई गई। चाहर ने कहा कि नौफरी में पुलिस ने लुटेरों की तरह काम किया। पुलिस आयुक्त दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करें। वह इस घटनाक्रम से मुख्यमंत्री को अवगत कराएंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें