मथुरा में कई राज्यों के किसान और निवेशकों का करोड़ों रुपये लेकर भूमिगत रहे कल्पतरु ग्रुप ऑफ कंपनीज के मालिक जयकृष्ण सिंह राणा की कोरोना से मौत हो गई है। चंदन वन निवासी जेके सिंह राणा कोरोना संक्रमित हो गया था। कोरोना से संक्रमित होने पर उसे नयति अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार रात को उसकी मौत हो गई।
जयकृष्ण सिंह राणा ने चिट फंड कंपनियां खोलकर गुजरात, यूपी, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में अपना नेटवर्क फैलाकर एजेंटों के माध्यम से निवेशकों से कंपनी में करोड़ों रुपये की रकम जमा कराई थी। उसके खिलाफ थाना फरह में 45 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। पुलिस ने जेके राणा की गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपये का इनाम और भगोड़ा भी घोषित कर दिया था।
जयकृष्ण सिंह राणा ने कल्पतरु ग्रुप ऑफ कंपनीज का मालिक था। उसने कल्पतरु बिल्डटैक कंपनी का मुख्यालय थाना फरह के गांव चुरमुरा पर खोला था। जेके सिंह राणा ने गुजरात, यूपी, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में अपना नेटवर्क फैला रखा था। चिट फंड कंपनी, भूखंड और फ्लैट में लोगों के निवेश कराए।