फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कैलाश मेलाः आज से ट्रैफिक जाएगा थम, गूंजेगा सिर्फ बम बम

Sun, 23 Jul 2017 12:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
श्रावण मास के तीसरे सोमवार को आगरा के सिंकदरा स्थित कैलाश महादेव मंदिर पर हर साल की तरह इस बार भी विशाल मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। यह व्यवस्था 23 जुलाई की रात से लागू कर दी जाएगी जो मेला समाप्ति तक रहेगी।
विज्ञापन


आगरा के एसएसपी दिनेश चंद्र दुबे ने बताया कि कैलाश मेला मंदिर से लेकर एनएच-2 पर अकबर टूम तक रहता है। ऐसे में हाईवे पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। 

दिल्ली, मथुरा की ओर से आने वाले वाहनों को मथुरा में टाउनशिप से डायवर्ट किया जाएगा। कानपुर, इटावा की ओर से जयपुर, ग्वालियर और धौलपुर की ओर जाने वाले वाहनों को फिरोजाबाद के आसफाबाद से डायवर्ट करके फतेहाबाद, शमसाबाद रोड से सैंया से होकर निकाला जाएगा। 
विज्ञापन

चाक चौबंद कानून व्यवस्था के लिए मजिस्ट्रेट तैनात

truck
सावन के तीसरे सोमवार पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चाक चौबंद बंदोबस्त किए जा रहे हैं। इसके लिए सुपर जोनल, जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए गए हैं। रविवार शाम से ही इनकी ड्यूटी शुरू हो जाएगी।

जिलाधिकारी गौरव दयाल के अनुसार, अपर जिला मजिस्ट्रेट राकेश कुमार मालपाणी तथा नागेंद्र शर्मा को रावली क्षेत्र का और बल्केश्वर क्षेत्र के लिए अपर जिला मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह तथा दिलीप कुमार त्रिगुणायत को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। 

जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में अपर नगर मजिस्ट्रेट पंचम सुशीला को रावली से पृथ्वीनाथ मंदिर मार्ग, अपर नगर मजिस्ट्रेट तृतीय सुनील कुमार को पृथ्वीनाथ मंदिर से कैलाश मंदिर तक, अपर नगर मजिस्ट्रेट चतुर्थ वंदिता श्रीवास्तव को राजेश्वर मंदिर से रावली तक, अपर उप जिला मजिस्ट्रेट सदर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी को बल्केश्वर मंदिर से वाटर वर्क्स चौराहा तक की जिम्मेदारी दी है। 

उप जिला मजिस्ट्रेट सदर रजनीश मिश्रा को बल्केश्वर मंदिर से कैलाश मंदिर तक, अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम सुरेंद्र सिंह को कैलाश महादेव मंदिर से पृथ्वीनाथ मंदिर तक तथा डिप्टी कलेक्टर नलिनी कांत को राजेश्वर मंदिर से मनकामेश्वर मंदिर एवं मनकामेश्वर मंदिर से वाटर वर्क्स चौराहा तक की व्यवस्था के लिए तैनात किया है। इसके अलावा 17 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। 

देखें ट्रैफिक प्लान

विज्ञापन

आगे भी पढ़ें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें