फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बनेगा और एक अड्डा, रोडवेज तलाश रहा जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। रोडवेज बाईपास मार्ग पर एक और बस अड्डा बनाए जाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए जमीन भी तलाशी जा रही है। यह बस अड्डा बरेली, बदायूं व अलीगढ़ मार्ग की बसों के लिए बनाया जाएगा। कासगंज बस स्टैंड से एटा, आगरा, मथुरा, हाथरस, बरेली एवं मथुरा के लिए बसें रवाना होती हैं। डिपो में 98 बसों का बेड़ा है, लेकिन यह बस स्टैंड इतनी बसों के लिए छोटा पड़ रहा है। बसों का सही से संचालन हो सके इसके लिए कवायद की जा रही है। इसके लिए बाईपास मार्ग पर एक और नया बस अड्डा बनाए जाने की तैयारी है। इससे बरेली बदायूं की ओर से आने बसें अलीगढ़ व दिल्ली के लिए इसी बस अड्डे से होकर गुजारी जाएंगी। वहीं अलीगढ़ व दिल्ली मार्ग से आने वाली बसें बरेली और बदायूं के लिए बसें भी इसी बस अड्डे से होकर गुजर सकेंगी। इससे वर्तमान बस स्टैंड पर बसों का दबाव कम होगा। वहीं बदायूं से अलीगढ़ जाने वाले यात्रियों को भी सफर में कम समय लगेगा और सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन


यह डिपो पर बसों की स्थिति:
- 98 बसें हैं डिपो पर
- 34 बसें हैं अनुबंधित
- 64 बसें हैं निगम की

वर्जन:
बाईपास मार्ग पर एक और बस अड्डा बनाए जाने के लिए कवायद की जा रही है। इसके लिए जमीन की तलाश भी की जा रही है। अलीगढ़, बदायूं मार्ग की बसों के लिए यह बस अड्डा रहेगा। ओम प्रकाश, एआरएम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें