फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा गोकशी केस: कच्छा-बनियान धारियों ने किया था गोवंशों का कत्ल, नहीं कांपे हाथ; गर्भवती गाय को भी काट दिया

Sat, 06 May 2023 07:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में गो-तस्करों ने गोशाला में घुसकर की गोकशी की वारदात को अंजाम दिया था। विरोध करने पर तीन लोगों बंधक बनाकर पीटा। घायलों के बयानों से नया खुलासा हुआ है।  
 
विज्ञापन
मौके का मुआयना करती पुलिस टीम व मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा कोतवाली देहात क्षेत्र की ग्राम पंचायत पवांस में दो मई को कच्छा बनियानधारी गिरोह ने गोकशी की थी। इसका खुलासा शनिवार को जांच समिति की ओर से लिए गए घायलों के बयानों में हुआ है। जांच समिति ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। एक गर्भवती गाय को भी काटने की बात सामने आई है।

ये है मामला 

ग्राम पंचायत पवांस के गांव दलेलपुर में बनी गोशाला पहुंचकर शनिवार को एएसडीएम वेदप्रिय आर्य और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह ने घायलों के बयान लिए। घायलों ने बताया कि गोकशी करने वालों की संख्या 25 से 30 रही थी। सभी लोग कच्छा और बनियान पहने हुए थे, जबकि रखवाली करने वाला व्यक्ति पूरे कपड़े पहने था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - हत्या या हादसा: स्कॉर्पियो ने रौंदा युवक, सीसीटीवी फुटेज देख कांप गए परिजन; पुलिस भी हैरान

झाड़ियों में पड़ा मिला मृत बछड़ा 

सीवीओ ने बताया कि शनिवार को जांच में घायलों के फिर बयान लिए गए हैं। घायलों के अनुसार गोकशी के दौरान कच्छा बनियान पहने हुए बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था। एक गर्भवती गाय को भी काट दिया, जिसका करीब आठ माह का मृत बछड़ा झाड़ियों में पड़ा मिला। इसको दफनाया गया है।

ये भी पढ़ें - 'गाली देने का मन करता है तुमको': सिपाहियों पर भड़कीं जेलर कोमल, मंच से बोलीं कुछ ऐसा; शर्म से झुकीं निगाहें
विज्ञापन

गोशाला से 500 मीटर दूर तक भागे थे पैदल

जिस जगह पर गांव दलेलपुर में गोशाला बनी हुई है, वहां से हाइवे करीब 500 मीटर से अधिक दूरी पर है। गोकशों ने अपने वाहन हाइवे पर ही छोड़ दिए थे। केवल मांस ले जाने वाला लोडर वाहन ही गोशाला तक लाए थे। मांस भरने के बाद अपने वाहनों के लिए बदमाश 500 मीटर तक दौड़ कर गए। यह भी बयानों में शामिल किया गया है।

ये भी पढ़ें - हाईस्कूल फेल बना प्राइमरी का मास्टर: बेसिक शिक्षा विभाग में इस तरह हासिल की नौकरी, बीएसए ने दिए जांच के आदेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें