फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकन फुटबॉल में केए कॉलेज की टीम रही विजेता

विज्ञापन
कासगंज के कोठीवाल आढतिया महाविद्यालय में आयोजित अमेरिकन फुटबाल विजेता टीम के खिलाडी अपना मेडल द - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की अंतरमहाविद्यालयी अमेरिकन फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 25 व 26 दिसंबर को केए कॉलेज के मैदान पर किया गया। जिसमें पुरुष वर्ग में दस टीमें व महिला वर्ग में सात टीमों ने भाग लिया। इसमें केए कॉलेज की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन डॉ. अनूप प्रधान एवं डॉ. मिथिलेश वर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। महिला वर्ग का फाइनल में केए कॉलेज कासगंज और संयुक्त टीम विश्वविद्यालय के बीच हुआ। जिसमें केए कॉलेज कासगंज ने संयुक्त टीम विश्वविद्यालय को 6-0 से हराया। जिसमें मीनू धनगर ने टचडाउन कर के केए कॉलेज की टीम को छह अंक दिलाएं। वहीं पुरुष वर्ग की टीम में फाइनल मुकाबला केए पीजी कॉलेज कासगंज और एनडी कॉलेज शिकोहाबाद के बीच हुआ। जिसमें केए कॉलेज कासगंज में एनडी कॉलेज शिकोहाबाद को 14-6 से पराजित किया। केए कॉलेज के अमित पुंडीर ने दो टचडाउन करके 12 अंक दिलाए। वही शिवम राठौर ने कंवर्जन पर 2 अंक प्राप्त किए।
अमेरिकन फुटबॉल में लोकेश चौधरी, किशन सिंह, प्रक्ष सिंह, ऋषिका गुप्ता निर्णायक की भूमिका में रहे। टेबल ऑफिशियल के रूप में विधि सिंह व रचित शर्मा रहे। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में डॉ. उमेश, डॉ. रीता गुप्ता, डॉ. दीपिका चौधरी, सरिता सिंह, लोकेश चौधरी, किशन सिंह, प्रक्ष सिंह एवं केए कॉलेज के शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रवीण कुमार सिंह जादौन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें