फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका गांधी का कार्यक्रम बदला: अब 29 दिसंबर को आएंगी फिरोजाबाद , महिलाओं से करेंगी संवाद

Mon, 27 Dec 2021 12:08 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस जोर-शोर से तैयारी में जुटी है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा जिलों में जाकर सीधे महिलाओं से संवाद स्थापित कर रही हैं। 29 दिसंबर को वह फिरोजाबाद में महिलाओं से सीधा संवाद करेंगी। 
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा अब 29 दिसंबर को फिरोजाबाद जनपद में आएंगी। वह सिरसागंज के गिरधारी इंटर कॉलेज मैदान में महिलाओं से सीधा संवाद करेंगी। कांग्रेस नेता कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी में जुटे हुए हैं। पहले प्रियंका गांधी का कार्यक्रम 28 दिसंबर को होना था। 

विज्ञापन

 
प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस की ओर से महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके लिए पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा खुद जिलों में जाकर महिलाओं से भेंट कर रहीं है। सुहागनगरी में 29 दिसंबर को महिला संवाद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ रहीं है। स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण अंचल के कॉलेजों से छात्राओं को ले जाने का लक्ष्य रखा है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने बताया कि पार्ट के राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह एवं प्रदेश महासचिव व प्रभारी अनिल यादव एवं जिला के प्रभारी आशुतोष दीक्षित जिले में रहकर महिला संवाद कार्यक्रम की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं एवं युवतियों में प्रियंका गांधी वाड्रा से संवाद करने को लेकर काफी उत्साह है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें