भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि संगठन पदाधिकारी और कार्यकर्ता हमारे के लिए सबसे ऊपर है। उनके मान-सम्मान का पूरा खयाल रखा जाए। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा, ब्रज प्रदेश की राजनीति में सबसे अहम है। कार्य योजना के तहत सभी से मिलना-जुलना शुरू कर दें। उनके साथ मंच पर सीएम योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव मौजूद रहे।
संगठन में नई उर्जा का संचार
भाजपा की संगठनात्मक दृष्टि से ब्रज में 19 जिले शामिल हैं। जिनमें 67 विधानसभा सीट हैं। 2017 में भाजपा को 57 सीटें मिलीं हैं। इस एतिहासिक प्रदर्शन को दोहराने की चुनौती से जूझ रहे ब्रज क्षेत्र संगठन में रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नई ऊर्जा का संचार कर गए।
दो सत्रों में हुई संगठनात्मक बैठक में उन्होंने पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को ब्रज का राजनीतिक महत्व समझाया। ब्रज को केसरिया किला बताया। ब्रज के 50 से अधिक विधायक, सांसद व मंत्रियों के साथ जेपी नड्डा ने एक-एक सीधा संवाद किया।
उन्हें संगठन को महत्व देने का पाठ पढ़ाते हुए संगठन व सरकार के बीच सेतु की तरह काम करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर, उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, राज्यमंत्री चौ. उदयभान सिंह, डॉ. जीएस धर्मेश, मंत्री जयवीर सिंह व विधायकगण शामिल रहे।