जाबरा टोल पर 10 मिनट रुके जेपी नड्डा
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शुक्रवार देर रात आगरा से दिल्ली जाते समय यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे के कारण जाबरा टोल प्लाजा पर रुक गए। कोहरा कम होने के बाद उनका काफिया टोल से रवाना हुआ। जेपी नड्डा टोल पर करीब 10 मिनट के लिए रुके थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सुरक्षा के लिए पुलिस बल मौजूद रहा।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शुक्रवार को आगरा आए थे। उन्होंने यहां फतेहाबाद रोड स्थित होटल रमाडा में आगरा मंडल और अलीगढ़ मंडल की 40 विधानसभाओं के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। नड्डा ने कहा कि ब्रज की 65 में से 59 विधानसभा फाइनल हो चुकी हैं। उन्होंने शुरुआत टिकट वितरण से उपजे असंतोष पर काफी देर तक चर्चा की।
नड्डा ने पढ़ाया चुनावी पाठ
जेपी कहा कि हम सच में प्रजातांत्रिक पार्टी हैं। हम राजनीतिक कार्यकर्ता होने के नाते समाज के परिवर्तन, देश की व्यवस्था के परिवर्तन और सबके अच्छेपन के लिए काम कर रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ब्रज क्षेत्र की 40 विधानसभाओं के पदाधिकारियों को चुनावी प्रबंधन की क्लास लगाई। किसे क्या काम करना है, इसकी जिम्मेदारी दी गई।
रात को जेपी नड्डा सड़क मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना हुए। मथुरा के मांट क्षेत्र में जाबरा टोल पर अचानक घना कोहरा छा गया, जिससे नड्डा का काफिला रुक गया। जाबरा टोल पर जेपी नड्डा अपने काफिले के साथ कुछ समय के लिए रुके। करीब 10 मिनट बाद रवाना हो गए। इस दौरान उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस बल मौजूद रहा।