फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: निर्माणाधीन भवन में टेंट की मेजों पर मरीजों का इलाज कर रहा था झोलाछाप, वीडियो वायरल होने पर फरार

Tue, 19 Oct 2021 10:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा के बरहन क्षेत्र के आवंलखेड़ा में एक झोलाछाप ने निर्माणाधीन मकान को अस्पताल में तब्दील कर दिया है। कमरों में टेंट वाली टेबल लगा दी है। जिस पर मरीजों को लिटाकर इलाज किया जा रहा था। मंगलवार को इसके वीडियो वायरल हुए तो झोलाछाप फरार हो गया। 
विज्ञापन
टेंट की मेजों पर मरीजों का इलाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में डेंगू और बुखार के प्रकोप के बीच झोलाछाप की दुकानें धड़ल्ले से चल रही हैं। मंगलवार को दो वीडियो वायरल हुए, जिसमें बरहन क्षेत्र के निर्माणाधीन इमारत में झोलाछाप टेंट की मेजों पर चादर बिछाकर इलाज कर रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद झोलाछाप फरार हो गया। निर्माणाधीन इमारत से मेज भी हटा दी गई हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर 12 सेकंड और 23 सेकंड के दो वीडियो वायरल हुए हैं। वीडियो में टेंट की मेज पर चादर बिछाकर झोलाछाप मरीजों का इलाज कर रहा है। दूसरे कमरे में भी ऐसा ही हाल है और यहां पर पांच-छह मरीज भर्ती हैं। यह आंवलखेड़ा-बरहन रोड का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद झोलाछाप वहां चला गया और मेजें भी हटा दी गई। मौके पर बायोमेडिकल वेस्ट पड़ा मिला। 

सड़क किनारे चारपाई पर इलाज का वीडियो वायरल
मंगलवार को एक और वीडियो वायरल हुआ, जिसमें सड़क के किनारे चारपाई पर मरीजों का इलाज झोलाछाप कर रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद झोलाछाप ने चारपाई हटवा दी हैं। यह वीडियो जलेसर रोड स्थित जमाल नगर भैंस का बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध पैथोलॉजी से कर रहे मोटी कमाई 
बरहन क्षेत्र में अवैध पैथोलॉजी लैब खुली हुई हैं। यहां डेंगू और मलेरिया की जांच के नाम पर 1000 से 2000 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। झोलाछाप इनके यहां मरीजों को जांच कराने के लिए भेजते हैं। इनको शुल्क का आधा भाग कमीशन मिलता है।

जांच कराएंगे- सीएमओ
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि वीडियो वायरल में संभावित स्थान पर जांच कराने के लिए टीम भेजेंगे। वहां निर्माणाधीन इमारत किसकी है, इसका पता लगाते हुए कार्रवाई कराई जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें