फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: दरोगा के मकान से नौ लाख के जेवर चोरी, चोरों ने सराफा दुकान को भी बनाया निशाना

Sat, 22 Aug 2020 05:07 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
दरोगा के घर में हुई चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मैनपुरी के नगला पंजाबा में शुक्रवार रात को चोरों ने एक दरोगा के मकान से लगभग साढे़ नौ लाख रुपये के जेवर और सामान चोरी कर लिया। उधर, भोगांव क्षेत्र में एक सराफ की दुकान के ताले तोड़कर करीब डेढ़ लाख के जेवर चुरा लिए गए। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थलों का निरीक्षण किया। 

विज्ञापन


शहर के श्मशान घाट रोड नगला पंजाबा निवासी गणेश चंद्र जिला कारागार आगरा में सब इंस्पेक्टर (एसआई) हैं। पत्नी संगीता भी बच्चों के साथ आगरा स्थित सरकारी आवास में रह रहीं हैं। शुक्रवार की रात में उनके यहां स्थित मकान में चोरी हो गई। चोर जेवर, लैपटॉप आदि ले गए। शनिवार की सुबह जानकारी होने के बाद वो घर आए। 


किराये पर दे रखा है मकान 

गणेश चंद्र ने बताया कि वो लोग परिवार के साथ आगरा में रहते हैं। मकान भोगांव क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति को स्कूल चलाने के लिए एग्रीमेंट पर दिया था। किराया न दे पाने के चलते मकान में ताला डाल दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि उस व्यक्ति ने ही शुक्रवार को सामान और लगभग 17 तोला सोने के जेवर चोरी कर किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जेवर बेटे की शादी के लिए बनवाए थे। गणेश चंद्र ने सामन और जेवर की कीमत लगभग साढे़ नौ लाख बताई। गृहस्वामी की ओर से कोतवाली में तहरीर भी दी गई। 

दूसरी वारदात भोगांव में हुई

चोरी की दूसरी वारदात थाना भोगांव क्षेत्र में हुई। गांव वनाहार निवासी प्रभात कुमार भोगांव रोड पर मंडी के सामने सराफ की दुकान किए हुए हैं। शुक्रवार को वह रोजाना की तरह दुकान बंद करने के बाद घर चले गए थे। रात में किसी समय चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया। 

चोर दुकान में रखे करीब डेढ़ लाख कीमत के जेवर चोरी कर ले गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। सराफा व्यापारी की ओर से थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें