फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को लिफ्ट देकर आभूषण-नकदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। मायके से बेटी संग ससुराल जा रही विवाहिता को अजनबी बाइक सवार से लिफ्ट लेना महंगा पड़ गया। बाइक सवार बदमाश महिला से लाखों के आभूषण व नकदी लूटकर फरार हो गया। पीड़ित महिला के भाई ने थाने में तहरीर दी है। हालांकि पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

गांव जटई निवासी गजेंद्र की बहन रमन देवी निवासी गांव मोहम्मदी थाना नारखी अपनी छह साल की बेटी राधिका के साथ कुछ दिन पूर्व मायके आई थी। यहां से वह ससुराल जाने के लिए शुक्रवार शाम तकरीबन साढ़े चार बजे करीब परिजनों के साथ गांव के बाहर वाहन का इंतजार कर रही थी। काफी देर तक वाहन न मिलने पर परिजनों ने मौके से गुजर रहे बाइक सवार से उसे टूंडला छोड़ने की बात कही। इस पर वह महिला को टूंडला छोड़ने की बात मान गया।
आरोप है कि बाइक सवार उसे बनकट से हाईवे की ओर न ले जाकर चुल्हावली होते हुए थाना टूंडला क्षेत्र स्थित श्री शिवप्रसाद महाविद्यालय के पास ले गया और विवाहिता को धमकाकर सोने की चेन, अंगूठी, मंगलसूत्र, चार चूड़ी व एक हजार रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद मां-बेटी को छोड़कर फरार हो गया। विवाहिता ने किसी तरह परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन उसे टूंडला कोतवाली लेकर गए। मामले में पीड़िता के भाई गजेंद्र सिंह ने तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला से लूट का मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
राजेश कुमार पांडेय, इंस्पेक्टर, थाना टूंडला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें