फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालयों को रखना होगा अंकों का रिकार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यालयों को रखना होगा अंकों का रिकार्ड
विज्ञापन

कासगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कोरोना काल में आने वाली परीक्षा संबंधी समस्या से सबक लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब माध्यमिक विद्यालयों में अर्द्घ वार्षिक परीक्षा, प्रीबोर्ड परीक्षा का रिकार्ड स्कूलों को अपने पास रखना होगा। साथ ही बोर्ड की वेब साइट पर अंकों को अपलोड करना होगा।
कोरोना काल मेंस्कूलों के बंद हो जाने से परीक्षाएं रद्द हो गई। परीक्षार्थियों को प्रमोट करने का निर्णय लेना पड़ा। जिसमें काफी दिक्कतें आई। अंकों को वेबसाइट पर अपलोड कराने के निर्देश देने पडे़। वहीं अंकों के अपलोड करने में अनियमितताएं भी सामने आईं। जिससे परिषद को असंतुष्ट बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए अंक सुधार परीक्षा करानी पड़ी। परिषद ने माध्यमिक विद्यालयों के परीक्षार्थियों के अर्द्घवार्षिक परीक्षा, प्रीबोर्ड परीक्षा आदि के अंकों का रिकार्ड सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिषद से अंकों का रिकार्ड सुरक्षित रखने के निर्देश मिले हैं। इन निर्देशों का पालन कराया जा रहा है। सभी विद्यालयों को परिषद के निर्देशों से अवगत करा दिया गया है। अंकों को परिषद की वेबसाइट पर भी अपलोड कराया जाएगा। जैसे ही परिषद से वेबसाइट पर अंकों को अपलोड करने के निर्देश मिलेंगे विद्यालय अपनी लॉग इन आईडी के माध्यम से इन अकों को अपलोड करा दिया जाएगा। - एसपी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें