फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JD Vance Agra Visit: उप राष्ट्रपति के स्वागत में चमके मार्ग, पर मंच से सांस्कृतिक प्रस्तुति नहीं देंगे बच्चे

Wed, 23 Apr 2025 08:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

भारत में राजकीय शोक है। ऐसे में आगरा आ रहे अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वेंस के स्वागत के लिए बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की तैयारी की है। ये सांस्कृतिक प्रस्तुतियां अब मंच पर नहीं होंगी। 
 
विज्ञापन
स्कूली बच्चे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वेंस परिवार सहित बुधवार सुबह ताजमहल का दीदार करने के लिए आ रहे है। उनके स्वागत में मंगलवार रात तक मार्गों को चमका दिया गया। खेरिया हवाई अड्डे से शिल्पग्राम तक मार्ग के दोनों तरफ भारत और अमेरिका के झंडे लगाए गए। कई स्थानों पर मंच तैयार किए गए है, जिन पर स्कूली बच्चे सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले थे, लेकिन तीन दिवसीय राजकीय शोक के कारण अब इन मंच पर आयोजन नहीं होंगे। 
विज्ञापन





खेरिया मोड़ से शिल्पग्राम मार्ग तक तैयारियों का निरीक्षण नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने मंगलवार को किया। उन्होंने बताया कि वर्टिकल गार्डन को ठीक कराया गया है, तो पुल को पेंट करके चमका दिया गया है। ईदगाह से माल रोड पर जगह-जगह होर्डिंग्स लगाए गए हैं। इन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जेडी वेंस की तस्वीर हैं। कुछ पर नमस्ते और वेलकम टू उत्तर प्रदेश लिखा गया है। इसके अलावा सांस्कृतिक आयोजन के लिए टैंक चाैराहा, फूल सैय्यद चाैराहा, आई लव आगरा सेल्फी पॉइंट, कलाकृति और शिल्पग्राम पर मंच सजाए गए  थे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  JD Vance Agra Visit: अमेरिकी उप राष्ट्रपति आज परिवार संग करेंगे ताज का दीदार, सीएम योगी करेंगे आगवानी


 

बलिया के सैंड आर्टिस्ट को बुलाया
बलिया के सैंड आर्टिस्ट रूपेश सिंह अपनी टीम के साथ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उप राष्ट्रपति जेडी वेंस, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर उकेरेंगे। उन्हें विशेष रूप से आकृतियां बनाने के लिए बुलाया गया है। इसके अलावा ताजमहल के आसपास साफ-सफाई में नगर निगम जुटा रहा। फुटपाथ और सड़क को पानी से धोया गया। गोवंश को भी पकड़ा गया।

ये भी पढ़ें -  Railway News: जम्मू और चंडीगढ़ के लिए सबसे ज्यादा मारामारी, इन ट्रेनों में 50 से 100 पहुंची वेटिंग




 
विज्ञापन

अमेरिकी एजेंसियों ने सुरक्षा देखी
ताजमहल में एटीएस और बीडीएस की टीमों ने मंगलवार को छानबीन की। वहीं अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों ने भी सुरक्षा व्यवस्था परखी। अपने उपकरणों से जांच भी की। पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय भी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें