फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने से चोरी हुई जेसीबी: दिन में पुलिस ने जिन लोगों से पकड़ी मशीन, रात में वही चुरा ले गए, पढ़ें- हैरान करने वाला मामला

Tue, 19 Apr 2022 09:16 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा के थाना खंदौली से जेसीबी चोरी हो गई। इस जेसीबी को पुलिस ने दिन में सीज किया था। इसके बाद थाना परिसर में खड़ा करा दिया। रात में जेसीबी गायब देख पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। 
विज्ञापन
खंदौली थाना, आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में घरों और दुकानों में चोरी तो आम बात है, लेकिन अब थाने भी सुरक्षित नहीं हैं। सोमवार रात को थाना खंदौली से जेसीबी चोरी कर ली गई। आनन-फानन पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। दावा किया कि सीज की गई जेसीबी मशीन को जो लोग लेकर आए थे, उन्हीं ने चोरी किया है। इनमें एक चालक तो दूसरा मालिक है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन


थाना खंदौली के एसआई अर्जुन सिंह सोमवार दोपहर तीन बजे के आसपास मलूपुर चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी टेढ़ी बगिया की तरफ से एक जेसीबी मशीन आई। जेसीबी पर चालक सहित दो लोग सवार थे। पुलिस ने जेसीबी रोककर गाड़ी के कागजात दिखाने के लिए कहा, लेकिन चालक कोई कागजात नहीं दिखा सके।

दिन में सीज की गई थी जेसीबी

एसआई ने जेसीबी को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 270 में सीज कर दिया। चालक से ही उसे चलवाकर थाने पर लाया गया। जेसीबी को थाना परिसर में मंदिर के पास पीपल के पेड़ के नीचे खड़ा करा दिया गया। एसआई ने थाने की जनरल डायरी में शाम तकरीबन 6:29 बजे एंट्री कराई। रात तकरीबन 8:22 बजे मुंशी अरुण कुमार बाहर आए। उन्हें जेसीबी नहीं दिखी।
 
थाना प्रभारी विपिन कुमार गौतम के मुताबिक, आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि जो लोग जेसीबी लाए थे, उसे वही लोग लेकर गए हैं। इनमें चालक सासनी के गांव ऊसवा निवासी मुस्तकीम और मालिक सादाबाद के गोविंदपुर निवासी भूरा है। इस पर मुंशी अरुण कुमार ने तहरीर दी। चालक और मालिक के खिलाफ जेसीबी चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी और जेसीबी की बरामदगी के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सवाल : आखिर क्या कर रही थी पुलिस

खंदौली थाना परिसर में जेसीबी को खड़ा कराया गया था। इसके बाद चाबी को मुंशी ने अपने कब्जे में ले लिया था। इसके बावजूद जेसीबी को चोरी कर लिया गया। पुलिस ने एफआईआर में लिखा है कि आसपास के लोगों ने देखा कि जो लोग जेसीबी लेकर आए थे, उसे वही लोग लेकर गए हैं। मगर, पुलिस को भनक नहीं लग सकी, जबकि जेसीबी ले जाने के लिए थाना के गेट का ही रास्ता अपनाया होगा। 

थाने में पहरा ड्यूटी से लेकर अन्य पुलिस कर्मी भी रहते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर पुलिसकर्मी क्या कर रहे थे। थाना परिसर में बड़ी संख्या में सीज वाहन खड़े रहते हैं। उनकी सुरक्षा कैसे होती होगी। वहीं सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं। इनसे भी नजर रखी जा सकती है। जेसीबी फुटेज में आई होगी। सवाल उठता है कि क्या किसी पुलिसकर्मी ने उसे ले जाते हुए नहीं देखा। 



अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें