इस पर बेटे ने दुकान की चाबी देखी। मगर, चाबी नहीं मिली। उसे लगा कि चाबी पिता के पास होगी। वो गोदाम पर गए होंगे। इस पर वह गोदाम पहुंचा। गेट अंदर से बंद था। उसने किसी तरह गेट खोला। अंदर कमरे में पिता का शव फर्श पर पड़ा हुआ था। उनके गले में टूटी रस्सी पड़ी थी। वहीं पंखे के कुंडे से भी रस्सी बंधी थी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई।
बेटियों की शादी को लिया था ऋण
कुणाल के मुताबिक, पिता ने छह लाख रुपये का लोन कई साल पहले लिया था, जबकि बहनों की शादी के लिए नौ लाख रुपये का लोन लिया था। दोनों ऋण की किस्त वो अदा कर रहे थे। सोमवार रात को पिता ने सबसे बात की थी। साथ बैठकर खाना भी खाया था। उन्होंने किसी तरह की परेशानी नहीं बताई थी। उनके कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
उन्होंने आत्महत्या क्यों की? इस बारे में किसी को जानकारी नहीं है। थानाध्यक्ष न्यू आगरा अरविंद निर्वाल ने बताया कि व्यापारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। रस्सी टूटने से शव फर्श पर मिला। उन पर 14 लाख का ऋण होने की बात कही गई है। परिजनों से आत्महत्या का कारण पता किया जाएगा।