मथुरा। ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने शनिवार को जवाहर बाग सौंदर्यीकरण योजना का जायजा लिया। कार्य प्रगति की जानकारी कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से लेते हुए निर्धारित समय पर पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान यहां उन्होंने पौधरोपण भी किया।
ऊर्जामंत्री ने कहा कि जवाहर बाग आने वाले समय में स्थानीय लोगों के साथ बाहर से आने वालों के लिए पिकनिक स्थल का रूप लेगा। जवाहरबाग में लगाए जाने वाले पौधों में छायादार, फलदार और सजावटी पौधे शामिल होंगे। ऊर्जा मंत्री ने बताया कि जवाहर बाग में पंचवटी वाटिकाओं में फलदार पौधे लगाए जाएंगे। 12.22 करोड़ की लागत आ रही है।
टहलने के साथ संगीत के बीच खाने-पीने का भी लुत्फ उठा सकेंगे। इस दौरान जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र, विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष नगेंद्र प्रताप, मुख्य विकास अधिकारी रामनेवास, जिला उद्यान अधिकारी जगदीश प्रसाद, सीएमओ डॉ. शेर सिंह, उप जिलाधिकारी क्रांति शेखर सिंह, भाजपा नेता भगत सिंह आदि मौजूद रहे।