फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट आरक्षणः ये चिंगारी फैली तो चपेट में आएंगे यूपी के कई जिले

Thu, 22 Jun 2017 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
जाट आरक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजस्थान के भरतपुर और धौलपुर में जाटों द्वारा शुरू की गई आरक्षण की लड़ाई में उत्तर प्रदेश के जाट भी कूद सकते हैं। जाट आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष ने अपनी राष्ट्रीय कमेटी को राजस्थान के लिए रवाना कर दिया है। यशपाल मलिक ने कहा है कि अगर जाटों को आरक्षण नहीं मिला तो प्रदेश भर में आंदोलन शुरू होगा।
विज्ञापन


जाट आरक्षण की आग लगातार फैल रही है। अभी तक हरियाणा को झुलसाने वाली यह आग राजस्थान तक पहुंच गई है। धौलपुर और भरतपुर के जाटों ने प्रदेश और केंद्र की नौकरियों में आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार की रात को रेल ट्रैक जाम कर दिया था। इनके समर्थन में दूसरे संगठन भी आ गए हैं। 

जाट आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष यशपाल सिंह मलिक ने बताया कि इस आंदोलन का पूरा सहयोग किया जाएगा। शुक्रवार को राष्ट्रीय कमेटी के पदाधिकारी राजस्थान पहुंच रहे हैं। यह लोग वहां के जाट नेताओं से बातचीत करेंगे। राजस्थान से सटे जाटों के जितने भी गांव हैं सभी से सहयोग मांगा जा रहा है। कहा जा रहा है कि वह उस स्थान पर पहुंचे जहां जाट चक्का जाम किए बैठे हैं। 
विज्ञापन


संयुक्त जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रांतीय उपाध्यक्ष महावीर सिंह परिहार का कहना है हमारा राजस्थान के जाट आंदोलन को पूरा समर्थन है। हमारे संगठन से जुड़े लोग वहां पहुंचेंगे। जब तक आरक्षण नहीं मिल जाएगा आंदोलन जारी रहेगा।

आरक्षण की मांग को लेकर अलवर-मथुरा मार्ग को जाम करने वाले जाटों ने शुक्रवार को मथुरा-भरतपुर मार्ग भी ठप करने का एलान किया है। जाटों के इस एलान से रेलवे की दिक्कत बढ़ गई है। कई प्वाइंट पर रेलवे पुलिस को लगा दिया गया है। पुलिस और प्रशासन का भी सहयोग मांगा जा रहा है। प्रदेश सरकार भी अलर्ट हो गई है। संभव है शुक्रवार को राजस्थान सरकार का कोई प्रतिनिधि जाटों के बीच पहुंचकर उनसे बात करे।  

संयुक्त जाट आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष एचपी सिंह परिहार का कहना है कि भरतपुर और धौलपुर के जाटों को जब तक आरक्षण नहीं मिल जाता है आंदोलन जारी रहेगा। उनका कहना है कि दो जिले के जाटों को आरक्षण से वंचित रखना अन्याय है। उन्होंने कहा कि इन दो जिलों के जाटों के साथ पूरी बिरादरी खड़ी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें