फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्माष्टमी पर गुलजार रहे बाजार

विज्ञापन
शहर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर श्रीकृष्ण की मूर्ति और पालना की खरीदारी करतीं महिलाएं और य? - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को घर लाने की लोगों में होड़ रही। बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। जाम के हालात रहे। पालना, पोशाक, कपड़ों के साथ ही खाद्य पदार्थों की जमकर बिक्री हुई।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह से ही बाजारों में भीड़ नजर आई। भक्त जन्माष्टमी पर घर में लड्डू गोपाल को विराजने के लिए लिए श्रद्घाभाव से उन्हें लेकर आए। पगड़ी, मुकुट, माला और बांसुरी की भी जमकर खरीदारी हुई। ग्राहकों की भीड़ के चलते बाजार में जाम की स्थिति रही। लेनगंज, बजाजा बाजार, और बड़े चौराहा के आसपास दिन में कई बार जाम लगा। ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए तैनात पुलिसकर्मियों दिनभर व्यवस्था बनाए रहे।
पचास रुपये तक बिका खीरा
जन्माष्टमी की पूजा में खीरा का विशेष महत्व है। मंगलवार को साधारण खीरा तीस रुपये किलो के करीब बिका। वहीं बेल वाला खीरा एक पीस बीस रुपये से पचास रुपये तक बिका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें