फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janmashtami 2020: कोलकाता के खास सिंहासन पर विराजेंगे लड्डू गोपाल, सज गए बाजार

Sun, 09 Aug 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • आगरा में जन्माष्टमी के लिए सज गए बाजार, सिंहासन और झूलों की नई वैरायटी आईं
विज्ञापन
लड्डू गोपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लड्डू गोपाल के जन्मोत्सव के लिए आगरा में बाजार सज गया है। वो खास रंगबिरंगे कोलकाता के फूल वाले सिंहासन पर विराजेंगे। लाइट वाले हिंडोले में झूला झुलाया जाएगा। अजन्मे के लिए भक्तों ने खास तैयारियां शुरू कर दी हैं। 
विज्ञापन


उनकी पोशाक खरीदने के लिए दुकानों पर भीड़भाड़ बनी हुई है। बाजार में पोशाक, मुकुट, झूले, सिंहासन की नई वैरायटी आयी हुई है, जो काफी पसंद की जा रही है। छोटे पंखे और कूलर भी बाजार में हैं। 12 अगस्त को शहर में जन्माष्टमी उत्सव मनाया जाएगा। 


ये आयी नई वैरायटी
लाइट वाले झूले    -    160-450 रुपये
गोल्डन झूला       - 23-250 रुपये 
मीने वाला झूला    -    5100 रुपये
सिंहासन      -  16-650 रुपये 
पोशाक       - 100-1500 रुपये 
मुकुट      -  100-5000 रुपये 
हिंडोले     -   150-1500 रुपये
विज्ञापन

एक करोड़ का कारोबार
कारोबारी प्रदीप मिश्रा ने कहा कि जन्माष्टमी को लेकर भक्त दिल खोलकर खरीदारी कर रहे हैं। शहर में थोक और फुटकर की करीब 250 दुकानें हैं। त्योहार पर अनुमानित एक करोड़ का कारोबार होता है। 

अच्छी बिक्री हो रही
कारोबारी कुणाल ने कहा कि त्योहार को लेकर लोगों में उत्साह है। पोषाक, मुकुट, हिंडोले आदि की अच्छी बिक्री हो रही है। बाजार में कई तरह की नई वैरायटी आई है। 



मुकुट, पोशाक खरीदूंगी
शास्त्रीपुरम की मीनाक्षा ने कहा कि प्रत्येक वर्ष जन्माष्टमी का बेसब्री से इंतजार रहता है। इसके लिए पहले ही खरीदारी शुरू कर देती हूूं। इस बार भी मुकुट, पोशाक, हिंडोले की खरीदारी करूंगी।

ठाकुरजी के लिए सब खरीदा
जयपुर हाउस निवासी आयना ने कहा कि मेरी लड्डू गोपाल में काफी आस्था है। त्योहार पर करीने से मंदिर को सजाती हूँ। ठाकुर जी के लिए सभी सुविधाओं का सामान पहले ही खरीद लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें