एक करोड़ का कारोबार
कारोबारी प्रदीप मिश्रा ने कहा कि जन्माष्टमी को लेकर भक्त दिल खोलकर खरीदारी कर रहे हैं। शहर में थोक और फुटकर की करीब 250 दुकानें हैं। त्योहार पर अनुमानित एक करोड़ का कारोबार होता है।
अच्छी बिक्री हो रही
कारोबारी कुणाल ने कहा कि त्योहार को लेकर लोगों में उत्साह है। पोषाक, मुकुट, हिंडोले आदि की अच्छी बिक्री हो रही है। बाजार में कई तरह की नई वैरायटी आई है।
मुकुट, पोशाक खरीदूंगी
शास्त्रीपुरम की मीनाक्षा ने कहा कि प्रत्येक वर्ष जन्माष्टमी का बेसब्री से इंतजार रहता है। इसके लिए पहले ही खरीदारी शुरू कर देती हूूं। इस बार भी मुकुट, पोशाक, हिंडोले की खरीदारी करूंगी।
ठाकुरजी के लिए सब खरीदा
जयपुर हाउस निवासी आयना ने कहा कि मेरी लड्डू गोपाल में काफी आस्था है। त्योहार पर करीने से मंदिर को सजाती हूँ। ठाकुर जी के लिए सभी सुविधाओं का सामान पहले ही खरीद लिया है।