फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनकपुरी महोत्सव 2026: महिला समिति का हुआ विस्तार, इनको मिली अहम जिम्मेदारी; महाआरती में उमड़ी भीड़

Thu, 30 Jul 2026 11:32 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

जनकपुरी महोत्सव को भव्य बनाने के लिए महिला समिति का विस्तार किया गया और नई पदाधिकारियों की घोषणा की गई। वहीं केंद्रीय कार्यालय में आयोजित महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रभु श्रीराम की आराधना की।
विज्ञापन
जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के भावना एस्टेट स्थित जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के केंद्रीय कार्यालय में बुधवार को जनकपुरी महिला समिति की बैठक हुई। अध्यक्ष अमृता पोरवाल ने बताया कि समिति के विस्तार में शिखा वर्मा को मुख्य समन्वयक, वंदना पोरवाल को संयोजक, ज्योति सिंह एवं अनामिका शर्मा को उपाध्यक्ष, संगीता सिंह एवं मीना पाठक को सह-संयोजक तथा रश्मि गुप्ता को मंत्री बनाया गया। महिलाओं ने महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


महाआरती में उमड़ी भीड़, राकेश गर्ग ने उतारी प्रभु श्रीराम की आरती
जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के केंद्रीय कार्यालय पर प्रतिदिन हो रही महाआरती की शृंखला में बुधवार को नालंदा अपार्टमेंट के निवासियों ने भाग लिया। उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग ने विधि-विधान से प्रभु श्रीराम की महाआरती उतारी। राजीव कुमार ने बताया कि महोत्सव के दौरान कार्यालय पर होने वाली महाआरती में शहर के प्रमुख व्यक्तित्वों को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जा रहा है। विभिन्न स्थानीय कॉलोनियों के निवासी भी महाआरती में सहभागिता कर रहे हैं। 

ये रहे मौजूद 
इस दौरान मीडिया प्रभारी राणा सुशील सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय गोयल, मुख्य संयोजक मनोज बंसल, मुख्य संरक्षक संतोष कटारा, महामंत्री मनोज जादौन, मुख्य समन्वयक धर्मेश जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंकुश मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें