20एमएनपी-27-ट्रक और डंफर की टक्कर के बाद ग्वालियर बरेली हाईवे पर लगा जाम
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। बरेली-ग्वालियर हाईवे पर सोमवार सुबह गाय को बचाने के चक्कर में ट्रक से ट्रॉला टकरा गया। इससे हाईवे पर करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रॉला को हटवाकर आवागमन शुरू कराया।
बरेली-ग्वालियर हाईवे पर किशनी क्षेत्र में सती मंदिर के पास सोमवार सुबह ट्रक के सामने अचानक गाय आ गईं। चालक ने अचानक सामने आईं गायों को बचाने के लिए ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे आ रहा ट्रॉला टकरा गया। टक्कर के बाद आगे जा रहा ट्रक बिना रुके चला गया। वहीं चालक क्षतिग्रस्त ट्रॉला को बीच रोड खड़ा करके चाभी लेकर भाग निकला। इससे हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन ट्रॉला की स्टेयरिंग लॉक होने के कारण उसे हटाया नहीं जा सका।
इस बीच मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इंस्पेक्टर ओमहरि वाजपेयी ने नगर पंचायत से जेसीबी मंगाकर ट्रॉला को किनारे कराया गया। तब कहीं जागकर दो घंटे बाद यातायात सुचारु हो सका। थानाध्यक्ष ओमहरि वाजपेयी ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक पर अठारह हजार रुपये का जुर्माना लगाया। बाद में बेवर से क्रेन आने पर ट्राला को मौके से हटाया गया।
पटरी की कराई भराई
हाईवे किनारे पटरी सड़क से काफी नीची थी। हादसे के बाद सड़क पर वाहनों की लाइन लग गई। पटरी और सड़क की ऊंचाई समान न होने से वाहन किनारे से भी नहीं निकल सके। इस बीच जेसीबी की मदद से पटरी पर मिट्टी लड़वाई गई।