फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा: ट्रायल में पहले ही दिन फेल हो गए 76 कॉलेज

विज्ञापन
20एमएनपी-11-कलक्ट्रेट स्थित नोडल केंद्र पर कॉलेजों की ऑन लाइन निगरानी के दौरान जांच करते कर्मचारी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा का समय नजदीक आ चुका है। शिक्षा विभाग से लेकर जिला प्रशासन नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने की तैयारियों में जुटा हुआ है। इस बार प्रत्येक परीक्षा केंद्र की ऑनलाइन निगरानी होगी। यह व्यवस्था पहली बार की गई, लिहाजा इसका ट्रायल भी जरूरी है। सोमवार को ऑनलाइन निगरानी को लेकर ट्रायल किया गया। पहले दिन 91 में से 76 परीक्षा केंद्र फेल हो गए। सिर्फ 15 परीक्षा केंद्र ही कलक्ट्रेट में बनाए गए कंट्रोल रूम से जुड़ सके।
विज्ञापन

प्रदेश में 18 फरवरी से यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू हो रही हैं। सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर 20 जनवरी को सभी 91 परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी नोडल केंद्र से की गई। कलक्ट्रेट परिसर स्थित ई-गवर्नेंस सेल में नोडल केंद्र बनाया गया है। यहां निगरानी के लिए छह कंप्यूटर की व्यवस्था की गई है। केंद्र का प्रभारी एसडीएम सधीर कुमार और एनआईसी के डीसी नरेंद्र कुमार को बनाया गया है।
सोमवार को ट्रायल के लिए सुबह 10 से शाम चार बजे तक का समय निर्धारित था। सोमवार को पहले दिन केवल 15 कॉलेज ही ऑनलाइन निगरानी व्यवस्था में खरे उतर सके। 76 कॉलेज पहले दिन की ट्रायल में फेल रहे। जिला प्रशासन के निर्देश पर इनका ट्रायल आगे भी जारी रहेगा। जिला प्रशासन की मंशा है कि हर हाल में परीक्षा से पहले तैयारियां पूरी कर ली जाएं इससे कि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

नेट की दिक्कत भी आई सामने
कुछ कॉलेजों में व्यवस्थाएं तो पूरी थीं, लेकिन इंटरनेट की दिक्कत के कारण उन कॉलेजों के कैमरे नोडल केंद्र से नहीं जोड़े जा सके। इन कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को मंगलवार को फिर से बुलाया गया है। शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन ट्रायल को लेकर पूरी तरह गंभीर नजर आया। निर्धारित समय पर जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वेश कुमार नोडल केंद्र पर उपस्थित हो गए। उनके साथ विभाग के ललितेश त्रिपाठी, कौशलेंद्र मिश्रा, रचित शाहू, दिनेश कुमार, राहुल कुमार भी मौजूद रहे।
व्यवस्थाओं को जांचने के लिए ट्रायल किया जा रहा है। पहले दिन 15 केंद्र ही ऑनलाइन हो सके। बोर्ड परीक्षा शुरू होने तक सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

सर्वेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक
हाईलाइर्ट्स
18 फरवरी से शुरू होंगी यूपी बोर्ड की परीक्षा
34275 छात्र हाईस्कूल की परीक्षा के लिए हैं पंजीकृत
30322 छात्र इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए हैं पंजीकृत
91 परीक्षा केंद्र जिलेभर में बनाए गए हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें