'एक-एक बूंद पानी बचाना होगा'
उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर एक-एक बूंद पानी बचाना होगा। सभी खेतों में पानी पहुंचने के लिए योगी सरकार संकल्पबद्ध है। एसटीपी के चेकिंग के बाद उन्होंने बताया कि दो नाले छोड़कर सभी नालों की टेपिंग हो चुकी है। एसटीपी से नाले के पानी को स्वच्छ कर यमुनाजी में प्रवाहित किया जा रहा है।
उन्होंने यमुना में जल प्रवाह कम होने के सवाल को नकारते हुए कहा कि मैंने नाव में बैठकर पूजा की है। पानी भी यमुना में खूब है और बदबू भी नहीं है। वृंदावन का विकास करना मोदी-योगी का सपना है। घर-घर स्वच्छ, शुद्ध पानी पहुंचे। खारे पानी की समस्या पर केंद्र और राज्य सरकार काम कर रही है। शीघ्र ही सभी जगह गंगा का मीठा पानी मिलेगा।