जेल से रिहा होने वाले कर सकेंगे काम, मिलेगा प्राथमिकता
रेस्टोरेंट की व्यवस्था में उन लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी, जो लंबे समय तक जेल में रहे हों और काम की तलाश कर रहे हों। उन्हें वेटर, व्यवस्थापक, साफ-सफाई आदि का काम योग्यता के आधार पर दिया जाएगा। इसके लिए उन्हें निर्धारित वेतन भी मिलेगा। जेल प्रशासन उन्हें प्राथमिकता के आधार काम उपलब्ध कराएगा।
पैकिंग सुविधा भी
कोई ग्राहक रेस्टोरेंट में बैठकर खाना नहीं खाना चाहेगा तो उसे पैकिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। ग्राहक जेल में बना खाना पैक कराने के बाद उसे परिवार के साथ बैठकर घर पर खा सकेगा। पैकिंग का कोई अतिरिक्त चार्ज भी ग्राहक से नहीं लिया जाएगा।
जेल परिसर में रेस्टोरेंट खोलने की योजना का ब्लू प्रिंट तैयार कर शासन को भेजा गया है। मंजूरी मिलने के बाद जेल परिसर में बैरिक के लुक में एक रेस्टोरेंट बनाया जाएगा। रेस्टोरेंट में परोसा जाने वाला भोजन बंदी ही तैयार करेंगे।
-बृजेश कुमार सिंह, जेल अधीक्षक मथुरा
मान्यता: एटा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई को मंजूरी, लखनऊ से संबद्ध, इस साल सौ सीटों पर मिलेगा प्रवेश