फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाटों को हर हाल में मिले आरक्षण: यशपाल मलिक

Tue, 16 Feb 2016 02:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के तत्वावधान में सोमवार को किरावली के गांधी स्मारक किसान इंटर कालेज में जाट महापंचायत का आयोजन किया गया। इसमें समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने कहा कि केंद्र में जाटों को हर हाल में आरक्षण मिलना चाहिए। इसके लिए समाज के युवा अपनी ताकत को पहचानें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब जाट समाज जाग गया है। हरियाणा के जाटों का आरक्षण खत्म करने के विरोध में 21 फरवरी से आंदोलन किया जाएगा। यूपी में 24 फरवरी से सहारनपुर में रेल रोकी जाएगी। जबकि सात मार्च से आगरा में रेल रोक कर आंदोलन किया जाएगा। समाज के युवाओं से कहा कि वे अपनी ताकत को पहचानें और संघर्ष करें। केन्द्र में आरक्षण मिलने से समाज तरक्की की ओर जाएगा। शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि सभी अपने बच्चों को पढ़ाएं तभी समाज सशक्त होगा। आरक्षण के लिए योजनाबद्ध तरीके से लड़ाई लड़नी होगी तभी कामयाबी मिलेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता वयोवृद्ध रामखिलाड़ी और संचालन अजय सिंह ने किया। इस दौरान संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, बीएस एहलावत, लखपति सिंह चाहर, धीरेंद्र सिंह, चौधरी नरेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह बरौत, मोहन सिंह चाहर, शमशेर सिंह जाट, राजवीर प्रधान, गजाधर सिंह आदि ने भी विचार व्यक्त किए। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें