फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल सेना के जवान की मौत, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

Sun, 23 Sep 2018 10:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
राजकीय सम्मान के साथ आईटीबीपी जवान की विदाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एटा में हादसे में घायल हुए आईटीवीपी के जवान की उपचार के दौरान दिल्ली में मौत हो गई। शव के गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।  बाद में जवान को साथियों ने राजकीय सम्मान देते हुए उसे अंतिम विदाई दी। जानकारी पाकर आस पास क्षेत्र के लोग भी गांव पहुंच गए।

विज्ञापन


थाना सकीट क्षेत्र के गांव दत्तपुर निवासी विजय प्रताप (28) पुत्र कैलाश चन्द्र आईटीवीपी में सैनिक था। वर्तमान में उसकी ड्यूटी बरेली सेक्टर में थी। जहां से 13 अगस्त को वह छुट्टी लेकर घर आया था। इसके बाद अगले दिन वह मैनपुरी बुलेट बाइक से गया था। उसी समय टेंपो की चपेट में आकर वह घायल हो गया था। जिसका परिजन और सैनिक दिल्ली अस्पताल में इलाज करा रहे थे।

उपचार के दौरान सैनिक ने दम तोड़ दिया। जिसे सेना के जवान गांव लाए। जहां शव के पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बाद में सेना के जवानों ने सैनिक को राजकीय सम्मान देते हुए अंतिम विदाई दी। इस मौके पर परिजनों ने बताया कि सैनिक पांच भाईयों में बड़ा था। जिसके दो बेटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें