फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से बुलाकर ले गए दोस्तों ने ही कर दी हत्या

Sun, 23 Sep 2018 08:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
मर्डर न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मथुरा में शेरगढ़ के गांव पैगांव के कुम्हरघड़ा में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पांच दिन पहले युवक को उसके दोस्त घर से बुला ले गए थे। पुलिस की मानें तो प्रथम दृष्टया युवक की मौत पांच दिन पहले ही कर दी गई होगी। मृतक के परिजनों ने पांच के खिलाफ थाना शेरगढ़ में मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


थाना शेरगढ़ के गांव पैगांव निवासी डिग्गो उर्फ डिगंबर (24) पुत्र गंगाप्रसाद को 18 सितंबर की शाम उसके दोस्त घर बुला ले गए। देररात तक युवक घर नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश करते रहे। रातभर थके परिजनों ने सुबह फिर तलाश की, पर युवक का सुराग नहीं लग सका।

परिजनों ने थाना शेरगढ़ में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस भी तलाश में जुटी। रविवार की देरशाम सूचना मिली कि एक शव गांव के बाहर कुम्हरघड़ा में है। पुलिस ने शव को बाहर निकाला। परिजनों ने डिग्गो के रूप में उसकी शिनाख्त की। परिजनों ने गांव के पांच युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया तो युवक की हत्या 18 सितंबर को ही कर दी गई होगी। बावजूद पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या का समय और कारण ज्ञात हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें