फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार देर रात हुई झमाझम बारिश, जगह-जगह जलभराव

विज्ञापन
कासगंज के अमांपुर क्षेत्र में फसलों में हुआ जलभराव - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज/अमांपुर। रविवार की देर रात तक हुई झमाझम बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। इससे जगह-जगह जलभराव हो गया। फसलों में पानी भर गया। जिससे किसानों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक फसल मटर, सरसों और आलू की प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

बारिश ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया है। किसान मटर, सरसों और आलू की फसल से बेहतर पैदावार की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन बारिश ने फसलों को प्रभावित कर दिया। फसलों में काफी नुकसान हुआ है। किसानों का कहना है कि इस नुकसान की भरपाई नहीं कर पाएंगे। क्योंकि बारिश का पानी खेतों में जमा है। जिससे मटर की फली सड़ने की कगार पर है। आलू भी सड़ जाएगा, जबकि सरसों की तैयार फसल गिर गई है और जिस फसल में फूल आ रहा था वह झड़ गया है।
सोमवार को खिली धूप, ठंड बरकरार
चार दिन मौसम बिगड़े रहने के बाद सोमवार को सूर्यदेव ने दर्शन दिए। सुबह से ही धूप निकल आई। मौसम तो खुल गया, लेकिन यह धूप सर्दी से खास राहत नहीं दिला पाई। क्योंकि न्यूनतम पारा 8 डिग्री सेल्सियस ही रहा। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें