फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से सिंचाई विभाग के कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खंदौली (आगरा)। यमुना एक्सप्रेसवे पर नादऊ गांव के समीप सोमवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से सिंचाई विभाग के कर्मचारी सुजान सिंह की मौत हो गई। जबकि साथ रहा कर्मचारी घायल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक हाथरस के टीका नगला, नई बस्ती निवासी सुजान सिंह एत्मादपुर में सिंचाई विभाग में जिलेदार के पद पर तैनात थे। सोमवार की शाम कार्यालय से छुट्टी होने पर वह अपने साथी कर्मचारी सरदार सिंह के साथ बाइक से जा रहे थे।
यमुना एक्सप्रेसवे पर नादऊ के समीप किसी वाहन ने उनकी बाइक पर पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों कर्मचारी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान सुजान सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें